देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): दधीचि देहदान समिति देहरादून के अध्यक्ष डॉ मुकेश गोयल के अनुसार कालिंदी एनक्लेव निवासी श्रीमती आभा गोयल 64 वर्ष का आज सुबह 8 बजे दून अस्पताल में इलाज के दौरान देहांत हो गया, आभा जी नारी शिल्प मंदिर इंटर कॉलेज में जीवविज्ञान की अध्यापिका रही
आभा जी के पति  प्रदीप कुमार गोयल उत्तराखंड जल संस्थान से अवकाश प्राप्त हैं, स्व आभा जी के नेत्रदान के लिये समिति के कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार अरोड़ा ने निर्मल आश्रम ऋषिकेश के आत्मप्रकाश (बाबूजी) से संपर्क किया,वहां से आये डॉ वंशराज व मकरेंदु की टीम ने स्व आभा जी के कार्निया प्राप्त किया ।
देहदान के लिये डॉ महेंद्र पंत (विभाग प्रमुख शरीर रचना विभाग)व डॉ राजेश मौर्या की देखरेख में दून मेडिकल कॉलेज में सम्पन्न हुआ, दधीचि देहदान समिति देहरादून के संरक्षक विजय जुनेजा ,अध्यक्ष डॉ मुकेश गोयल,महासचिव नीरज पाण्डे, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार अरोड़ा, राकेश राणा ,कालिंदी सोसाइटी के अध्यक्ष श्री देवेंद्र पराशर, सचिव अनन्त आकाश व अन्य काफी लोग उपस्थित रहें।
सभी ने एक साथ गायत्री मंत्र का पाठ किया, दून मेडिकल कॉलेज की तरफ से परिवार को स्मृति स्वरूप एक पौधा भी भेंट किया गया.

यदि कोई व्यक्ति देहदान, नेत्रदान या अंगदान का इच्छुक है तो मोबाइल नंबर 9412438100,9897287021,7906600421 व 9568893115 पर संपर्क कर सकता है। *दधीचि देहदान समिति देहरादून से कोई दायित्वधारी उनके घर जाकर संकल्प फार्म भरवाएंगे। इसमें परिवार के दो सदस्यों की सहमति एवं जानकारी आवश्यक है। ताकि मृत्यु उपरांत संकल्प व्यर्थ ना जाए।

#dehradunnews,#uttarakhandnews,#Dadhichi Body Donation Committee Dehradun ,