सीएम धामी ने रक्षाबन्धन पर प्रदेश की महिलाओं को दिया तोहफा
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबन्धन के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं को निःशुल्क बस सेवा का तोहफा दिया है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रक्षाबंधन के अवसर पर आगामी 30 अगस्त को प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के किराये में शत प्रतिशत छूट दी जायेगी। उत्तराखण्ड परिवहन निगम 'रक्षा बंधन' के अवसर पर सभी श्रेणियों की बसों में महिलाओं को मुफ्त सेवा प्रदान करेगा. नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा 24 घंटे, 29 अगस्त की मध्यरात्रि से 30 अगस्त की मध्यरात्रि तक उपलब्ध रहेगी. इस सम्बन्ध में सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी द्वारा प्रबंध निदेशक उत्तराखण्ड परिवहन निगम को निर्देश जारी कर दिये गये हैं।
#cmpushkarsinghdhami,#pushkarsinghdhami,#cmdhami,#dehradunnews,#uttarakhandnews ,#Raksha Bandhan,#Raksha Bandhan 2023,#Free Bus Service in Uttarakhand,#Free Bus Service in Uttarakhand on Raksha Bandhan ,






