(स्पोर्ट्स डेस्क) : चेस वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत के प्रज्ञानंदा को हराकर मैग्नस कार्लसन चैंपियन बन गए हैं, अजरबैजान के बाकू शहर में खेले गए शतरंज विश्व कप 2023 के फाइनल मकाबले की पहली दोनों बाजी ड्रॉ रही थीं। जिसके बाद टाईब्रेकर खेला गया। जिसमें नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने जीत दर्ज की। पांच बार के चैंपियन मैग्सन कार्लसन का अनुभव भारतीय युवा प्रज्ञानंद पर कहीं भारी साबित हुआ. और इस दिग्गज ने भारत के 18 साल के युवा प्रज्ञानंद को मात देते हुए छठी बार विश्व कप का खिताब अपनी झोली में डाल लिया. चेस वर्ल्ड कप 2023 के दूसरे टाईब्रेकर मुकाबले में भारत के युवा ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानंदा दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी कार्लसन से पिछड़ गए थे. 

#Carlsen,#Pragyananda,#Chess World Cup Final,#Magnus Carlsen And Praggnanandhaa,