69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं ने नामों की घोषणा
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं ने नामों की घोषणा हो गई है। इस बार गंगूबाई के लिए आलिया भट्ट ने बेस्ट एक्ट्रेस और पुष्पा के लिए अल्लू अर्जुन ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता है। सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड सरदार उधम सिंह को दिया गया है. जबकि छैलो शो ने सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म का पुरस्कार जीता और 777 चार्ली को सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म का पुरस्कार मिला. फिल्म शेरशाह को स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड मिला है. द कश्मीर फाइल्स को नरगिस दत्त अवॉर्ड और बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड RRR को मिला है. वहीं बेस्ट एक्शन डायरेक्शन, बेस्ट कोरियोग्राफी, बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स का नेशनल अवॉर्ड RRR को दिया गया है. जबकि बेस्ट लिरिक्स का अवॉर्ड Konda Polam को मिला है. बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट का अवॉर्ड गंगूबाई काठियावाड़ी को मिला है. अभिनेता पंकज त्रिपाठी को फिल्म मिमी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला है. जबकि द कश्मीर फाइल्स के लिए पल्लवी जोशी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का पुरस्कार दिया गया है. बेस्ट फीचर फिल्म अवॉर्ड आर माधवन की रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट को दिया गया है. सिंगर श्रेया घोषाल को फिल्म 'इराविन निज़ल' के गाने 'मायावा चयावा' के लिए सर्वश्रेष्ठ फीमेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला है.
#Alia Bhatt for Gangubai,#National Film Awards 2023 Winners,#69th National Film Awards,#National Film Awards:,







