देवभूमी आगमन पर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा का राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व सासंद नरेश बंसल ने किया स्वागत
देहरादून,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): आज रविवार को देवभूमी उत्तराखंड के देहरादून जौली ग्रांट एयरपोर्ट आगमन पर भाजपा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व सासंद राज्य सभा उत्तराखंड नरेश बंसल ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का हार्दिक स्वागत व अभिनन्दन किया । सांसद नरेश बंसल ने पुष्प गुच्छ देकर व पटका उड़ाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का देव भूमि उत्तराखंड आने पर हार्दिक स्वागत व अभिनन्दन किया है । सांसद नरेश बंसल ने कहा कि ये हर्ष का विषय है की राष्ट्रीय अध्यक्ष देवभूमि आए हैं। उनके आगमन से कार्यकर्ताओं मे नव उर्जा का संचार होगा तथा निश्चित रूप से उनसे आगामी कार्यक्रम व लोकसभा चुनाव हेतु मार्गदर्शन मिलेगा ।
#jp nadda,#bjp,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




