सीएम योगी ने वाराणसी में Y-20 सम्मेलन का किया शुभारंभ
वाराणसी ,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आज सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने Y-20 सम्मेलन का शुभारंभ किया। यह चार दिवसीय सम्मेलन G-20 के तहत किया जा रहा है। चार दिवसीय सत्रों में डेलीगेट्स को देश-काशी की संस्कृति, इतिहास से जोड़ा जाएगा।भारत के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित हो रहे Y -20 सम्मलेन में G -20 देशों के करीब 125 यूथ डेलीगेट्स कार्यक्रम में भाग लेंगे। युवा शिखर सम्मेलन 2023 के तहत युवा G -20 सम्मेलन के अब तक हुए बैठकों में लिए गए निर्णय पर अपना विचार रखेंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम में मुख्य 5 बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- आज का युवा केवल युवा नहीं बल्कि आज का नेता है और कल का निर्माता है। y20 समिट में जो भी चर्चाएं होंगी वह दुनिया के सामने युवाओं को उनकी सकारात्मक ऊर्जा के साथ जोड़ते हुए उनके प्रतिभा का अवसर प्रदान करेगी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा- दुनिया की सबसे बड़ी युवा शक्ति भारत के पास है। यह युवा शक्ति ही हमारी राष्ट्र शक्ति है।
#Varanasi News,#Y20 Summit,#UP News,#CM Yogi,#CM Yogi Adityanath,#Anurag Thakur,







