कैंट विधानसभा जीएमएस मंडल महिला मोर्चा द्वारा मनाया गया हरियाली तीज का त्यौहार
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : भारतीय जनता पार्टी कैंट विधानसभा जीएमएस मंडल महिला मोर्चा द्वारा राम मंदिर दीप्लोक में हरियाली तीज का कार्यक्रम रखा गया । कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगियों का आयोजन किया गया। किसी ने गीत गाया तो किसी ने नृत्य कर के अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर ने कहा की हरियाली तीज का पर्व विवाहित महिलाओं के लिए हर्ष व उल्लास का अवसर लेकर आता है उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति की भावना और उद्देश्य को भूलना नहीं चाहिए।

जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित कैंट विधायक सविता कपूर, साथ में प्रदेश मंत्री कमली भट्ट , सुनीता विद्यार्थी , मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा रीता विशाल , बबलू बंसल जी पूर्व मंडल अध्यक्ष, भगत सिंह भंडारी, विकास बेनीवाल , मंडल प्रभारी बबिता सहरोत्रा , सरिता गौड़ , पार्षद संविदा गुरुंग , अमित सिंह , महेंद्र कौर कुकरेजा , बीना उनियाल , अर्चना आनंद , महामंत्री मुक्ता वर्मा, मीनाक्षी गोदियाल, सुदर्शना बिष्ट , रोमा , प्रीति बंसल, रेखा निगम , माया थापा , किरण थापा , गरिमा , मीरा , मधु जैन , प्रदेश पदाधिकारी, महानगर पदाधिकारी, मंडल कार्यकारिणी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे ।

#GMS Mandal Mahila Morcha,#Hariyali Teej festival,#dehradunnews,#uttarakhandnews ,







