'फुकरे 3' का ट्रेलर जल्द होगा रिलीज
(बॉलीवुड डेस्क): 'फुकरे 3' का ट्रेलर जल्द ही रिलीज किया जाएगा ख़बरों के मुताबिक इसका काउंटडाउन भी शुरू कर दिया गया है. फुकरे 3 का ट्रेलर अगले हफ्ते रिलीज किया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक जवान की स्क्रीनिंग के साथ ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया जाएगा. फिल्म पहले इस साल के अंत यानी दिसंबर में रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब खबर आ रही है कि फिल्म 28 सिंतबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, फुकरों की टोली अब दो महीने पहले ही अपने फैंस को एंटरटेन करने के लिए आ रही है.वहीं बात करें पहले रिलीज फुकरे के दोनों पार्ट्स की तो दोनों ही जबरदस्त हिट रहे थे.
#Fukrey3#BollywoodNews#Fukrey3ReleaseDate,







