हमारे देश का नाम भारत है इंडिया नहीं- मोहन भागवत
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, हमारे देश का नाम सदियों से भारत रहा है। भाषा कोई भी हो, नाम एक ही रहता है। हमारा देश भारत है। हमें इंडिया नाम का उपयोग बंद करना होगा और सभी व्यावहारिक क्षेत्रों में भारत का उपयोग करना होगा तभी परिवर्तन आएगा। मोहन भागवत ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि भारत शब्द का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। लोगों को इसकी आदत डालनी चाहिए। उन्होंने कहा भारत का नाम प्राचीन समय से चला आ रहा है। इसे आगे भी जारी रखना चाहिए। संघ प्रमुख ने कहा की सदियों से हमारे देश का नाम भारत है। दुनिया में कहीं पर भी जाए तो उसका नाम भारत ही रहना चाहिए। हम बोलने में, कहने में, लिखने में सर्वत्र भारत ही कहें। उन्होंने कहा, किसी को समझ में नहीं आए चिंता ना करें। उसकी जरूरत होगी तो समझ लेगा। उन्होंने दावा किया कि अंग्रेजों ने भारतीय शिक्षा प्रणाली को बदल दिया था। नई शिक्षा नीति बच्चों में देशभक्ति की भावना बढ़ाने का एक प्रयास है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपरा और पारिवारिक मूल्यों से अवगत कराने का भी आग्रह किया। भागवत ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जो सभी को एकजुट करता है। आज दुनिया को हमारी जरूरत है। हमारे बिना दुनिया नहीं चल सकती। हमने योग के माध्यम से दुनिया को जोड़ा है।
#INDIA#RSS#RSSChiefMohanBhagwat#MohanBhagwat,







