देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): आज शनिवार को कैंट विधायक सविता कपूर ने प्रेमनगर सब्जी मंडी के समीप विधायक निधि के माध्यम से सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया ।

इस अवसर पर विधायक सविता कपूर ने कहा कि इस मार्ग पर आवाजाही बहुत अधिक रहती है और सड़क मार्ग खराब होने से जाम की स्थिति पैदा हो जाती है सब्जी मंडी के सदस्यों द्वारा निवेदन किया गया था की सड़क निर्माण कराया जाए और आज मांग के अनुरूप कार्य का शिलान्यास किया जा रहा है।
सड़क निर्माण के पश्चात मंडी आने वाले सभी लोगों को कीचड़ और जल भराव से निजात मिलेगी।


इस अवसर पर युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु  गोगिया ,सागर चावला ,हैप्पी सिंह, परमात्मा सतेंद्र, अंकित आदि लोग मौजूद रहे।

#MLA SavitaKapoor##dehradunnews#uttarakhandnews ,