(बॉलीवुड डेस्क): बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की आगामी फिल्‍म ‘जवान’ का ट्रेलर गुरुवार को जारी किया गया। शाहरुख खान स्टारर इस मूवी के ट्रेलर में एक्शन का भरपूर डोज देखने को मिला। फिल्म के ट्रेलर में शाहरुख की झलक ‘जवान’ के रूप में दिखाई गई है, जिसमें वह एक सैनिक, वर्दी पहने और मूंछें लगाए हुए हैं। ट्रेलर में सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, नयनतारा और दीपिका पादुकोण की भी झलक है, यहां तक कि वह शाहरुख के साथ लड़ाई करती हुई भी नजर आ रही हैं। जवान की बात करें तो ये 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. जवान में शाहरुख के लुक पर काफी काम किया गया है. वह फिल्म में 5 अलग-अलग लुक में नजर आने वाले हैं. उनके पांचों लुक रिवील कर दिए गए हैं. जिसके बाद से फिल्म को लेकर फैंस में एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है.

 


 

#BollywoodNews#JawanTrailerOut#JawanTrailer#Jawan#ShahRukhKhanJawanTrailer#ShahRukhKhan,