भारतीय हॉकी टीम ने एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया
(स्पोर्स्ट डेस्क): भारतीय हॉकी टीम ने एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया, भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को रोमांचक शूटआउट में 2-0 से हराकर एशिया कप पर कब्ज़ा किया। शूटआउट में भारत के लिए मनिंदर सिंह और गुरजोत सिंह ने गोल दागे. वहीं भारत के विकेटकीपर सूरज करकेरा ने पाकिस्तान के अरशद लियाकत और मोहम्मद मुर्तजा को शूटआउट में गोल करने से रोका. भारत के लिए फुलटाइम में मोहम्मद राहील ने दो गोल किए. इसके अलावा जुगराज सिंह और मनिंदर सिंह ने 1-1 गोल किया. राहील ने 19वें और 26वें मिनट पर टीम के लिए गोल किया. वहीं जुगराज सिहं ने 7वें और मनिंदर सिंह ने 10वें मिनट पर गोल दागा. वहीं पीएम मोदी ने फाइनल में भारत की इस जीत पर भारतीय टीम को बधाई दी.
#IndianHockeyTeam#Hockey5sAsiaCup2023,







