खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : भारत में आयोजित होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नहीं होंगे शामिल, जी-20 शिखर सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की जगह वहां के प्रधानमंत्री ली कियांग शामिल होंगे. चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने यह जानकारी दी. जी-20 शिखर सम्मेलन 9-10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शिखर सम्मेलन में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं होने के अपने फैसले से अवगत करा चुके हैं, भारत में होने वाली जी20 बैठक में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन शामिल होंगे और इसकी पुष्टि हो चुकी है. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस, जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और ब्राजीली राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा जी20 के उन नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने शिखर सम्मेलन में अपनी भागीदारी की पहले ही पुष्टि कर दी है. बता दें कि भारत 9-10 सितंबर तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा. इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए विश्व के कई बड़े नेता शामिल होंगे. जी-20 समिट के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. तीन दिनों तक दिल्ली में भारी वाहनों की प्रवेश नहीं होगी. जमीन से आसमान तक सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहेंगे. 

#G20 Summit#ChinesePresidentXiJinping#RussianPresidentVladimirPutin#VladimirPutin,,