देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित भाजपा विधानमण्डल दल की बैठक में प्रतिभाग किया, बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी सरकार के सभी मंत्रियों को सत्र में पूरी तैयारी के साथ आने को कहा। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सदन में सरकार विपक्ष के हर सवाल का जवाब देगी। भाजपा सदस्यों से अपेक्षा की गई कि वे अपने क्षेत्र विशेष से जुड़े मुद्दों को उठाते समय इस बात का ध्यान रखेंगे कि सरकार को असहज न होना पड़े।

#Uttarakhand Assembly Monsoon Session 2023#cmpushkarsinghdhami#pushkarsinghdhami#cmdhami#dehradunnews#uttarakhandnews ,