देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन की सनातन धर्म पर दिये गए बयान की कड़े शब्दों में निंदा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की कांग्रेस के सहयोगी तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन का सनातन धर्म पर दिया गया बयान अत्यत निन्दनीय है। यह बयान विपक्षी महागठबंधन के सभी दलों की राष्ट्र एवं धर्म विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कह की यह कृत्य कांग्रेस के ढोंग और पाखण्ड पर आधारित मोहब्बत की दुकान चलाने वाले दुकानदारों की सनातन विरोधी सोच को प्रदर्शित कर रहा है, जो सनातन जैसे वैज्ञानिक एवं सैद्धांतिक दृष्टिकोण वाले धर्म पर इतना निकृष्ट बयान दिया है।

 

#Udhayanidhistatement#cmpushkarsinghdhami#pushkarsinghdhami#cmdhami#dehradunnews#uttarakhandnews ,