केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने काऊ सेंचुरी को लेकर अधिकारीयों के साथ की बैठक
मुज़फ्फरनगर,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने काऊ सेंचुरी को लेकर अधिकारीयों के साथ बैठक की , मंत्री संजीव बालियान ने जनपद मुजफ्फरनगर में निर्माणाधीन काऊ सेंचुरी के कार्य प्रगति के बारे में जिला प्रशासन के साथ समीक्षा की एवं समयावधि में कार्य पूरे करने के निर्देश दिए. मंत्री संजीव बालियान काऊ सेंचुरी के निर्माण व रखरखाव को लेकर बेहद संवेदनशील है वही मंत्री ने अभी तक की काऊ सेंचुरी की अपडेट अधिकारियों से ली। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी व सीडीओ सन्दीप भागिया से बातचीत कर समिति व समाजसेवियों की काऊ सेंचुरी में प्रतिबद्धता व कार्य करने को लेकर सरकारी व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने बताया कि काऊ सेंचुरी के बनने से गोवंश पशुओं की समस्या से क्षेत्र की जनता को निजात मिलेगी इसी के चलते केंद्र और यूपी सरकार के सहयोग से पुरकाजी के खादर क्षेत्र में काऊ सेंचुरी बनाने का कार्य प्रगति पर हैं, जिसमें आसपास की ग्राम पंचायतों, यूपी और केंद्र सरकार के सहयोग से लगभग 5000 गोवंश को इस गांव सेंचुरी में शिफ्ट करने की योजना बनाई गई है. मंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है जल्द ही जनपद मुजफ्फरनगर के वासियों को गोवंश से निजात मिल सकेगी.
#MuzaffarnagarNews#UPNews#UnionMinisterSanjeevBalyan#SanjeevBalyan,







