व्योम प्रस्थ में सिंघल परिवार द्वारा धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : देहरादून जीएमएस रोड स्थित व्योम प्रस्थ में सिंघल परिवार द्वारा हर साल की तरह इस साल भी जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया, इस दौरान छोटे बच्चो के साथ वृंदावन के कलाकारों द्वारा नृत्य किया गया।

सबसे पहले ठाकुर जी का दूध दही शहद से अभिषेक हुआ फिर उनका सिंगार उसके बाद उनकी आरती की गई उसी के बाद छोटे बच्चो ने अपना नृत्य दिखाया उसके कुछ टाइम बाद वृंदावन के कलाकारों ने नृत्य दिखाया, रात 12 बजते ही कृष्णा जी ठाकुर जी की विशाल आरती की गई और आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। अब 6 दिन बाद छटी का कार्यक्रम रखा गया है उसमे 12बजे भोग के बाद कढ़ी चावल का प्रसाद वितरित किया जायेगा!
#dehradunnews#uttarakhandnews#ShriJanmashtami ,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




