(स्पोर्ट्स डेस्क) : भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की एशिया कप में वापसी हो गई है और वे पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतर सकते हैं. बुमराह एशिया कप 2023 में नेपाल के खिलाफ मैच में टीम इंडिया के लिए नहीं खेले थे। वह पहली बार पिता बने हैं। उनके घर बेटे का जन्म हुआ है, जिसका नाम अंगद रखा गया है। अपने बच्चे को देखने के लिए वह श्रीलंका से मुंबई आए थे और अब पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले टीम के साथ जुड़ गए हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में रविवार को मैच खेला जाएगा.

#AsiaCup2023#AsiaCup#INDvsPAK#JaspritBumrah ,