शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
(बॉलीवुड डेस्क): शाहरुख खान की फिल्म जवान ने पहले ही दिन घरेलू बाजार में 75 करोड़ और वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर इतिहास रच दिया है. जवान ने गुरुवार को दर्शकों से खचाखच भरी ओपनिंग की और 75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ देश में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग देने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. जवान’ की इस कमाई के साथ शाहरुख खान बॉलीवुड के ऐसे पहले सुपरस्टार बन गए हैं, जिनकी दो फिल्मों को 100 करोड़ की ओपनिंग मिली है। किंग खान की ये फिल्म कई नए रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है। इतना ही नहीं बल्कि शाहरुख खान की ये फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है।
#JawanBoxOfficeCollection#ShahRukhKhan#Jawan#BollywoodNews,







