(स्पोर्ट्स डेस्क): भारत का पाकिस्तान के खिलाफ आज होगा महामुकाबला, भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप मैच पल्लेकल के पल्लेकल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। चार साल बाद भारत वनडे फॉर्मेट में पाकिस्तान का सामना करने वाला है. वनडे फॉर्मेट में आखिरी बार दोनों टीमों की टक्कर 2019 के वर्ल्ड कप में देखने को मिली थी. इस मैच में रोहित शर्मा के शानदार शतक की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को 89 रन से मात दी. वनडे एशिया कप में भारत और पाकिस्तान 13 बार एक-दूसरे से भिड़ चुके हैं। भारत ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पर थोड़ी बढ़त बना रखी है। उसने 13 में से सात मैच में जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान को पांच जीत मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा है। ये मैच कैंडी के पल्लेकल इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाना है और टॉस दोपहर 2:30 बजे होगा. टीम इंडिया की कमान धाकड़ ओपनर रोहित शर्मा  के पास है जबकि पाकिस्तान की कप्तानी बाबर आजम संभाल रहे हैं. पल्लेकल इंटरनेशनल स्टेडियम भारतीय क्रिकेट टीम का काफी रास आता है. टीम इंडिया ने इस स्टेडियम में अभी तक 3 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं और तीनों में उसे जीत मिली है. भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर होगा।

#IndiaVsPakistan#IND Vs PAK#AsiaCup#Asiacup2023#RohitSharma#Babar Azam,