सीएम धामी का बुलडोजर पर सवार होकर मध्यप्रदेश की जनता ने किया भव्य स्वागत, रोड शो में उमड़ा जान सैलाब
मध्य प्रदेश/देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मध्य प्रदेश के बीना में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर क्षेत्रवासियों से भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय जनता द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। मध्य प्रदेश एक बार फिर कमल खिलाने को तैयार है। वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मध्य प्रदेश के खुरई में आयोजित भव्य रोड शो में प्रतिभाग कर विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की मध्य प्रदेश की जनता से मिले अपार स्नेह, समर्थन एवं आशीर्वाद से मन अभिभूत है। जनसभा में भारी संख्या में आए क्षेत्रवासियों ने स्पष्ट कर दिया है कि खुरई विधानसभा से भूपेंद्र सिंह जी प्रचंड बहुमत से जीतने जा रहे हैं और निश्चित ही मध्य प्रदेश में पुनः कमल खिलने जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की जनसभाओं में जिस प्रकार से जनता का प्रेम व आशीर्वाद मिल रहा है, मुझे पूर्ण विश्वास है कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर मुहर लगाते हुए पुनः भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताने जा रही है। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान बुलडोजर पर सवार होकर मध्यप्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर फूल बरसाकर स्वागत किया।

जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार ने अनेकों जनहितैषी निर्णय लिए हैं। कांग्रेस की सरकारों ने जहां मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य की श्रेणी में खड़ा कर दिया था आज वहीं भाजपा की डबल इंजन सरकार में प्रदेश तीव्र गति से प्रगति कर रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की डबल इंजन सरकार द्वारा धार्मिक स्थलों के पुनरुद्धार, आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।

#narendramodi# #JanAshirwadKhurai#ChouhanShivraj#cmpushkarsinghdhami#pushkarsinghdhami#cmdhami#dehradunnews#uttarakhandnews ,







