अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 16 से 24 जनवरी के बीच होगी
लखनऊ/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): विश्व हिंदू परिषद की अखिल भारतीय धर्माचार्य संपर्क प्रमुखों की तीर्थ क्षेत्र भवन रामकोट में बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि अयोध्या के राम मंदिर के गर्भगृह का निर्माण तैयार है और मकर संक्रांति के बाद 16 से 24 जनवरी के बीच राम लला की प्रतिष्ठा की जाएगी। प्राणप्रतिष्ठा समारोह में देश भर के करीब चार हजार संतों को आमंत्रित करने की योजना है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने कहा कि दुनियाभर के करोड़ों राम भक्तों का एक पुराना सपना अब पूरा होने वाला है. कई सालों से जारी विवाद के बाद अब अयोध्या में रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान होने वाले हैं. चंपत राय ने सभी से आह्वान किया कि प्राणप्रतिष्ठा के दिन दीपोत्सव मनाया जाना चाहिए। इससे प्राणप्रतिष्ठा समारोह अपने व्यापक स्वरूप को प्राप्त करेगा। उन्होंने अपील किया है कि संपूर्ण राष्ट्र का हर घर राममय हो, इसके लिए घर-घर संपर्क होगा। प्राण प्रतिष्ठा तिथि पर रामभक्त पांच दीपक घर की चौखट पर अवश्य जलाएं और दीपोत्सव मनाएं।
#Ayodhya Ramlala#UP News# Uttar Pradesh #Lucknow News # Ayodhya Ramlala Will Be Seated In The Sanctum Sanctorum Between 16th To 24th January,







