(स्पोर्ट्स डेस्क) : भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने आईसीसी वनडे बॉलर्स रैंकिंग में 8 स्थानों की छलांग लगाते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है. मोहम्मद सिराज एशिया कप के शुरू होने से पहले वनडे रैंकिंग में 643 रेटिंग अंकों के साथ 9वें नंबर पर थे. अब उन्होंने 8 स्थान की छलांग लगाते हुए पहली पोजीशन हासिल कर ली है जिसमें उनके अब 694 रेटिंग अंक हो गए हैं. सिराज ने एशिया कप में 12.2 के औसत से 10 विकेट हासिल किए. आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में मोहम्मद सिराज नंबर एक गेंदबाज बन गए हैं। पिछली रैंंकिंग में उनकी रेटिंग 643 की थी और वे नंबर नौ पर थे। लेकिन अब उनकी रेटिंग 694 की हो गई है और जोश हेजलवुड को पीछे कर वे नंबर एक गेंदबाज बन गए हैं। उन्हें सीधे आठ स्थानों की छलांग मिली है। इससे पहले नंबर एक पर रहे जोश हेजलवुड अब दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग अब 678 की है। यानी वे सिराज से बहुत ज्यादा पीछे नहीं हैं। उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ है। वहीं न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट को भी एक स्थान का नुकसान हुआ है। वे 677 की रेटिंग के साथ नंबर तीन पर चले गए हैं। मुजीब उर रहमान पहले भी नंबर चार पर थे और अब भी नंबर चार पर हैं। राशिद खान 655 की रेटिंग के साथ नंबर पांच पर हैं। मिचेल स्टार्क को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है। वे तीन स्थानों के नुकसान के साथ सीधे नंबर छह पर आकर गिरे हैं। 

#ICC ODI rankings#ICC#BCCI#Team India#Mohammed Siraj,