केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, कनाडा के लोगों को फिलहाल नहीं मिलेगा वीजा
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): भारत और कनाडा में विवाद के बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया हैं . विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि कनाडा के लोगों को फिलहाल वीजा नहीं मिलेगा. इससे पहले कनाडा में भारतीय वीजा सेवाएं निलंबित कर दी गईं। अब कानाडा के नागरिकों वीजा सेवा का लाभ नहीं उठा पाएंगे, यानी वे भारत नहीं आ पाएंगे। इस पर अरिंदम बागची ने ने बताया कि अगले आदेश तक वीजा सेवाएं निलंबित रहेंगी। कनाडा के नागरिक फिलहाल भारत नहीं आ सकेंगे। अरिंदम बागची ने कहा कि आप सभी कनाडा में हमारे उच्चायोग और वाणिज्य दूतावासों को मिल रही धमकी और सुरक्षा खतरों से अवगत हैं. इससे उनका कामकाज बाधित हुआ है. इसलिए हमारे उच्चायोग और वाणिज्य दूतावास अस्थायी रूप से काम करने में असमर्थ हैं.
दरअसल, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है कि कनाडा में रहकर आतंक फैला रहे लोगों की जानकारी वहां की सरकार को दी गई लेकिन उनपर कोई एक्शन नहीं हुआ है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि कनाडा आतंकवादी गतिविधियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बन गया है. उसे अपनी अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा के बारे में सोचने की जरूरत है. भारत ने साफ कहा है कि कनाडा खालिस्तानी आतंकवादियों को पनाह दे रहा है और इसमें पाकिस्तान उसका साथ दे रहा है. प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है कि कनाडा ने निज्जर के मामले में उसकी मौत के बाद और ना अभी कोई ठोस जानकारी भारत के साथ साझा की है.
#Justin Trudeau#Hardeep Singh Nijjar#India-Canada Controversy#India-Canada Conflict#India-Canada Tension#India Canada,







