(स्पोर्ट्स डेस्क): ऑस्ट्रेलिया के घातक तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क और विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल भारत के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे मैच से बाहर हो गए हैं, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने प्रमुख खिलाड़ियों जैसे मिशेल स्टार्क, ग्लेन मैक्सवेल और स्टीव स्मिथ की फिटनेस के बारे में अपडेट दिया और कहा कि मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल शुक्रवार के मैच में नहीं खेलेंगे, जबकि स्टीव स्मिथ वापसी करेंगे। टीम इंडिया को 22 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार 22 सितंबर को मोहाली में खेला जाएगा.

भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए टीमें -

भारत : शुभमन गिल, ईशान किशन, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, ऋतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर

ऑस्ट्रेलिया : डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, जोश इंग्लिस, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, कैमरून ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान), एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड, नाथन एलिस, सीन एबॉट, मैथ्यू शॉर्ट , स्पेंसर जॉनसन, तनवीर संघा

# Maxwell Starc out of first ODI#IND vs AUS#India vs Australia#BCCi#Team India,