मुज़फ्फरनगर, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): अतिक्रमण मुक्त अभियान के सख्त निर्देश के बाद जिला प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है. मुजफ्फरनगर में अवैध अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है। बुधवार को नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, सीओ सिटी रामाशीष यादव ने नगर पालिका की टीम के साथ और नगर कोतवाल महावीर सिंह के साथ शहर के शिव चौक से नावेल्टी चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। आज अतिक्रमण कारियो को चेतावनी देकर कल से सख्ती के साथ शहर से अतिक्रमण हटाया जाएगा। जिला प्रशासन ने बुलडोजर से अवैध अतिक्रमण ध्वस्त करा दिये गये। अभियान को देख कुछ दुकानदारों ने आनन फानन अपने अतिक्रमण हटा लिये।

#Muzaffarnagar news#UP News#Encroachment Free Campaign,