(बॉलीवुड डेस्क): फिल्म ‘3 इडियट्स’ के एक्टर अखिल मिश्रा की अचानक निधन की खबर से इंडस्ट्री में शौक की लहर दौड़ गई है,  बताया जा रहा है कि किचन में गिरने की वजह से उनकी मौत हुई हैअखिल की पत्नी सुजैन बर्नर्ट जर्मन हैं। जिस वक्त अखिल की मौत हुई उनकी पत्नी मंबई से बाहर हैदराबाद में थीं।  अखिल मिश्रा मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में रहते थे और वहीं उनकी मौत हुई. अखिल मिश्रा ने टीवी और फिल्मों में काफी काम किया है। वो अपने कई यादगार रोल के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई टीवी सीरीयल्स में भी अहम किरदार निभाए हैं। उन्होंने ‘3 इडियट्स’ में लाइब्रेरियन दुबे की कैमियो भूमिका, टीना दत्ता और रश्मि देसाई अभिनीत ‘उतरन’ में उम्मेद सिंह बुंदेला की भूमिका निभाकर लोकप्रियता हासिल की। अखिल को '3 इडियट्स' में उनके लाइब्रेरियन दुबे के छोटे लेकिन यादगार से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी.  अखिल ने टीवी पर भी कईं शोज किए. वे उतरन, उड़ान, सीआईडी, श्रीमान श्रीमती, हातिम और ऐसे ही कई पॉपुलर टेलीविजन शो का हिस्सा रहे.

#Akhil Mishra Death#Bollywood News#3 Idiots,