लखनऊ, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): यूपी की योगी सरकार ई डिस्ट्रिक सेवाओं के लिए निर्धारित समय सीमा में बदलाव करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीएम कमांड सेंटर और डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं को तय समय सीमा के अंदर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. वहीं, तय समय सीमा के बाद लंबित मामलों पर जिलाधिकारियों को जवाबदेही तय करने को कहा है. उन्होंने जिलाधिकारियों को ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं के निस्तारण में लेटलतीफी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. योगी सरकार ने आय प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र और जाति प्रमाणपत्र बनाने के लिए एक हफ्ते की समयसीमा निर्धारित कर दी है. ई डिस्ट्रिक्ट सेवा के तहत निर्धारित समय सीमा में बदलाव कर ऐसा नागरिकों की सुविधा के लिए किया गया है. पहले इसमें 45 दिन की समयसीमा थी.

#Yogi Adityanath#UP News#CM Yogi#CM Yogi On e-District Services,