महिला आरक्षण बिल पास होने पर देश भर में जश्न, पीएम मोदी का का किया गया अभिवादन
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण के प्रावधान वाला 128वां संविधान संशोधन विधेयक गुरुवार को राज्यसभा में पास हो गया। राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल के पक्ष में सभी मौजूद 214 सदस्यों ने मतदान किया जबकि इसके विरोध में एक भी मत नहीं पड़ा. इससे पहले लोकसभा में यह विधेयक पारित हो चुका है. हालांकि, लोकसभा में मौजूद 456 सांसदों में से दो ने इसके खिलाफ मतदान किया था. 128वें संविधान संशोधन विधेयक, जिसे ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ नाम दिया गया है. महिला आरक्षण विधेयक के संसद से पारित होने के बाद पीएम मोदी शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी की महिला कार्यकताओं का अभिवादन किया। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं के पैर भी छुए। इसके बाद महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का अभिनंदन किया। इस कार्यक्रम में भाजपा की सभी महिला सांसद, दिल्ली की सभी महिला पार्षद व अन्य महिला जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, मैं आज देश की हर माता, बहन, बेटी को बहुच बहुत बधाई देता हूं. 20-21 सितंबर को हम सबने एक नया इतिहास बनते देखा. हम सबका सौभाग्य है कि इतिहास बनाने का अवसर कोटि-कोटि जनों ने हमें दिया है. कई पीढ़ियों तक इस दिवस की चर्चा होगी. लोकसभा और राज्यसभा में भारी बहुमत से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने की शुभकामनां देता हूं. आज हर नारी का आत्मविश्वास आसमान छूं रहा है, खुशियां मना रही हैं. हम सभी को आर्शीवाद दे रही हैं. महिलाओं का सपना पूरा करने का सौभाग्य बीजेपी को मिला है. मैं एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर बहुत बड़ा गौरव का दिन अनुभव कर रहा हूं. ये कोई सामान्य कानून नहीं है. ये अमृतकाल में बहुत मजबूत कदम है. महिलाओं का जीवनस्तर सुधारने के लिए जो गारंटी मोदी ने दी थी, ये उसका परिणाम है.
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश की लोकतांत्रिक यात्रा में एक निर्णायक क्षण है। 140 करोड़ भारतीयों को बधाई। मैं उन सभी राज्यसभा सांसदों को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए वोट किया। इस तरह का सर्वसम्मत समर्थन वास्तव में खुशी देने वाला है। संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने के साथ, हम भारत की महिलाओं के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण के युग की शुरुआत करते हैं।
#Nari Shakti Vandan Adhiniyam#Womens Reservation Bill ,







