दून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का हुआ आगाज
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : देहरादून में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आज से शुरू हो गया है. 8वें देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दर्शकों को राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी में बॉलीवुड और लघु फिल्में दिखाई जाएंगी। अगर आफ फिल्मों के क्षेत्र में रुचि रखते हैं, और फिल्म जगत में अपना करियर बनाना चाहते हैं। तो आपके लिए यह अच्छा अवसर है। साथ ही सिल्वर सिटी में आयोजित होने वाले टैलेंट हंट में युवाओं को निशुल्क प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। आयजकों ने बताया कि देवभूमि में कला और कलाकारों की कमी नहीं है और यहां जो प्रतिभाएं हैं, उनको एक मंच मिल सके, इसलिए हर साल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा, जिसमें बॉलीवुड की नामी हस्तियां शामिल हो रही हैं।
इस फिल्म फेस्टिवल में उत्तराखंड टैलेंट हंट और आंगन बाजार एग्जिबिशन भी लगने वाली है. जो सेलेब्स इस फिल्म फेस्टिवल में पहुंचने वाले हैं, वो हैं विनय पाठक, रजित कपूर, वरुण बडोला, प्रदीप सिंह रावत, मोहन कपूर, मनीष वाधवा, दीप्ति नवल, हिमानी शिवपुरी और चित्रांशी रावत. सभी सितारे ओटीटी प्लेटफॉर्म के अलावा फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. इनमें से कुछ ने तो कई बड़े सितारों के साथ भी काम किया है. मनीष वाधवा, थोड़े ज्यादा पॉपुलर पॉपुलर हो रहे हैं, क्योंकि हाल ही में यह फिल्म 'गदर 2' में विलेन का किरदार निभाते नजर आए थे. पाकिस्तान के जनरल यह बने थे.
#International Film Festival in Dehradun#8th edition of the film festival#Dehradunnews#Uttarakhandnews ,







