मोहाली वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 277 रन का रखा
(स्पोर्ट्स डेस्क): भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पहला वनडे मोहाली में खेला जा रहा है. टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल ने इस वनडे में टॉस जीता और पहले फील्डिंग का फैसला किया. नियमित कप्तान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल भारत की कमान संभाल रहे हैं. सीरीज के शुरुआती 2 मैचों में रोहित शर्मा को आराम दिया गया है. विराट कोहली भी टीम का हिस्सा नहीं हैं. भारतीय वनडे टीम में लंबे वक़्त बाद वापसी कर रहे आर अश्विन को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया गया है. इसके अलावा बल्लेबाज़ रुतुराज गायकवाड़ को भी मौका दिया गया है. वहीं बॉलिंग कॉम्बीनेशन में कप्तान राहुल ने जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर को चुना. विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज दोनों टीमों के लिए अहम है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 276 रन बनाए हैं। इस तरह ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के सामने 277 रन का लक्ष्य रखने में सफल रही है। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 52 रन डेविड वॉर्नर ने बनाए। जोस इंग्लिस ने 45 और स्टीव स्मिथ ने 41 रन का योगदान दिया। लाबुशेन ने भी 39 रन बनाए। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने पांच विकेट लिए। बुमराह, अश्विन और जडेजा को एक-एक विकेट मिला।
#IND vs AUS 1st ODI#IND vs AUS,







