राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी आयुष्मान भव अभियान की शुरुआत, 2 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार 13 सितंबर यानि आज से वर्चुअल तरीके से आयुष्मान भव अभियान की शुरुआत करेंगी। आयुष्मान भव योजना के तहत 60 हजार गरीबों को आयुष्मान भारत कार्ड दिए जाएंगे जिसके तहत पांच लाख रुपये सालाना मुफ्त इलाज की सुविधा मलेगी। इस अभियान के तहत सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा और हेल्थ व वेलनेस सेंटर खोले जाएंगे जहां लोगों के मुफ्त चेकअप किए जाएंगे। आपको बता दें कि पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक राष्ट्रव्यापी स्वास्थ्य अभियान चलेगा, जिसके तहत लोगों को जागरुक किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयुष्मान योजना से जुड़े सभी स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों पर आयुष्मान मेले लगेंगे. जहां संपूर्ण जानकारी मिलेगी। इस अभियान के तहत गरीबों के लिए ही नहीं बल्कि, मध्यम वर्ग के लोगों के लिए हेल्थ कैंप लगाए जाएंगे। इस दौरान सभी जिलों में सरकारी मेडिकल कॉलेज और ब्लॉक में हेल्थ कैंप लगाए जाएंगे जहां लोगों का मुफ्त में चेकअप होगा। साथ ही इस कार्ड के तरह मुफ्त में इलाज भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।
#AyushmanBhavCampaign#Presidentofindia#PresidentDraupadiMurmu,






