देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा "आयुष्मान भव" अभियान के शुभारंभ के अवसर पर राजभवन, देहरादून में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निःक्षय मित्र बनकर रोगियों की मदद करने वाली 5 संस्थाओं को सम्मानित किया। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की  "आयुष्मान भव" अभियान निश्चित रूप से समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने में सार्थक सिद्ध होगा। इस विशेष अभियान के अंतर्गत जो कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, उससे स्वास्थ्य विभाग की नीतियों व कार्यक्रमों के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए विशिष्ट दृष्टिकोण विकसित होगा। 


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण को समर्पित केंद्र सरकार द्वारा अंत्योदय के लक्ष्य से प्रेरित, प्रत्येक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने वाली योजनाएं बनाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री द्वारा आयुष्मान भारत की योजना शुरू की गई है। आयुष्मान कार्ड से सभी को अच्छा स्वास्थ्य मिला है। यह स्वास्थ्य योजना चारों दिशाओं में काम कर रही है, जिसका आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया ‘आयुष्मान भव:’ अभियान एक व्यापक राष्ट्रव्यापी स्वास्थ्य सेवा पहल है, जिसका उद्देश्य देश के हर गांव और शहर तक पहुंचने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की अधिकतम कवरेज प्रदान करना है। यह अभूतपूर्व पहल आयुष्मान भारत कार्यक्रम की सफलता पर आधारित है 

इस अवसर पर उत्तराखंड स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत, उत्तराखंड स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार भी मौजूद रहे। 


 

#Ayushman Bhava campaign#AyushmanBhav#ashtrapatibhvn#President Draupadi Murmu##cmpushkarsinghdhami#pushkarsinghdhami#cmdhami#Dehradunnews#Uttarakhandnews ,