बेंगलुरु। दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर इस बार केकेआर के लिए खेलते नजर आएंगे। अय्यर को केकेआर 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। वह कगिसो रबाडा को पीछे छोड़ते हुए अब तक नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। कोलकाता को एक कप्तान की जरूरत थी, जो उन्हें मिल गया।

श्रेयस अय्यर ने 87 आईपीएल मैचों में 31.66 की औसत से 2375 रन बनाए हैं। अय्यर ने आईपीएल के अबतक 7 सीजन में हिस्सा लिया है जिनमें से 4 बार उन्होंने 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। अय्यर ने साल 2020 में 34 से ज्यादा की औसत से 519 रन ठोके। 2019 में उन्होंने 30.86 की औसत से 463 रन बनाए थे।