कृति सैनन की बहन नुपुर सैनन जल्द ही बॉलीवुड में कर सकती हैं एंट्री
मुंबई। कृति सैनन की बहन नुपुर सैनन जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं नुपुर सैनन, अक्षय कुमार के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी है। बताया जा रहा है कि नुपुर एक पंजाबी फिल्म के हिंदी रीमेक से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करेंगी। इस फिल्म में नुपुर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म 'काला शाह काला' की रीमेक है और इसे अस्थायी रूप से 'नूरानी चेहरा' नाम दिया गया है. फिल्म की तैयारी शुरू हो गई है और फिल्म का निर्माण पैनोरमा स्टूडियो, वाइल्ड रिवर पिक्चर्स और पल्प फिक्शन एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है।







