देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : परम श्रद्धेय जन जन के नेता युगपुरुष स्वर्गीय हरबंस कपूर की स्मृति में आज भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित कपूर द्वारा ITM कॉलेज चकराता रोड मे रक्त दान शिविर का अयोजन किया गया । कार्यक्रम में देहरादून कैंट विधायक सविता कपूर भी उपस्थित रही ।


कैंट विधायक सविता कपूर  ने कहा की कि डेंगू महामारी के कारण चिकित्सालयों में रक्त की पूर्ति के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। वर्तमान में डेंगू जैसी बीमारी के प्रकोप को देखते हुए स्टूडेंटों ने रक्त दान कर इस महान योगदान मे 51 यूनिट एकत्रित कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करी।


इस अवसर पर संतोष कोठियाल , भगत सिंह भंडारी, अतुल शर्मा , किरण थापा ,  मीरा जी, डॉक्टर ,नर्स आदि ने अपनी अपनी ओर से इस महान कार्य में योगदान दिया ।

#BloodDonation#dehradunnews#uttarakhandnews,,,