केएल राहुल अपनी चोट की वजह से वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. ऐसे में रोहित शर्मा के साथ पहले टी20 मैच में ईशान किशन ओपनिंग करने उतर सकते हैं. ईशान बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने पहले वनडे मैच में भी ईशान किशन से ओपनिंग करवाई थी. तब ईशान ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी. वह बहुत ही शानदार लय में नजर आ रहे हैं और वह क्रीज पर आते ही गेंदबाजों पर अपनी बल्लेबाजी के द्वारा हमला बोल देते हैं. उनके तरकश में हर वो तीर मौजूद है, जो विरोधी टीम को धवस्त कर सके. ऐसे में वह कप्तान रोहित शर्मा के नए ओपनिंग पार्टनर बन सकते हैं. भारत के स्टार विकेटकीपर्स में शुमार ईशान किशनबहुत ही आक्रामक बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं. वह बिल्कुल रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की तरह ही गेंदों को हिट करते हैं और हमेशा ही बड़ी पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं.