Pro Kabaddi: गुजरात जायंट्स ने यूपी योद्धा को 38-31 से हराया
बेंगलुरु : रविवार को प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 के 115वें मुकाबले में यूपी योद्धा को गुजरात जायंट्स ने 38-31 से हरा दिया. परदीप नरवाल ने लगातार तीसरे मुकाबले में अपना सुपर 10 पूरा किया लेकिन अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके. परवेश भैंसवाल और गिरिश मारुती एर्नाक ने शानदार प्रदर्शन किया और अपनी डिफेंस के आगे योद्धाओं को चलने नहीं दिया. हालांकि दूसरे हाफ में सुपर रेड की बदौलत परदीप नरवाल ने वापसी कराने की कोशिश की लेकिन गुजरात की टीम ने एकजुट होकर योद्धाओं के इरादे पर पानी फेर दिया. इसके मुकाबले में आशु सिंह ने हाई-5 पूरा किया, तो सुमित सांगवान ने चार टैकल किए. इस मुकाबले में सुपर रेड के साथ परदीप ने 1300 रेड प्वाइंट्स के आंकड़े को भी छू लिया.







