Pro Kabaddi: बेंगलुरु बुल्स ने 45-37 से जयपुर पिंक पैंथर्स को दी मात
Pro Kabaddi: बेंगलुरु बुल्स ने 45-37 से जयपुर पिंक पैंथर्स को हरा दिया. इस मुकाबले में अर्जुन देशवाल ने सबसे अधिक 16 रेड प्वाइंट्स हासिल किए, तो बुल्स की ओर से भरत ने 15 अंक बटोरे. पवन सहरावत ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और 10 टच प्वाइंट्स के साथ सुपर 10 पूरा किया. बुल्स की डिफेंस के दोनों दिग्गज डिफेंडर अमन और सौरभ नांदल पूरी तरह से असफल रहे, हालांकि जयदीप ने शानदार प्रदर्शन किया और 4 टैकल प्वाइंट्स हासिल किए. इस जीत के साथ बुल्स अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है और एक और जीत उन्हें प्लेऑफ्स में जगह दिला देगी.







