देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): दिल्ली-एनसीआर में आज मंगलवार की दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई. भूकंप राजधानी नई दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों सहित भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किया गया.  भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा हैं। उत्तराखंड और यूपी के कुछ हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। भूकंप के झटकों के चलते लोगों को घरों और दफ्तरों से बाहर आते देखा गया.

#Earthquake#EarthquakeInDelhiNCR#DelhiNCREarthquake,