(स्पोर्ट्स डेस्क) : एशियन गेम्स 2023 में भारत ने इतिहास रचते हुए एशियन गेम्स के एक संस्करण में सबसे ज्यादा मेडल जीतने का नया रिकॉर्ड बना दिया है. हांगझोउ में जारी एशियाई खेलों में भारत ने अब तक कुल 71 मेडल अपने नाम कर लिए हैं, जिनमें 16 गोल्ड, 26 स‍िल्वर और 29 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. 2018 एशियाई खेलों में भारतीय दल ने 570 सदस्यीय मजबूत दल से 70 पदक अर्जित करके एशियाड में अपना सबसे ज्यादा पदक का रिकॉर्ड बनाया था। अब इस संस्करण में, भारतीय टीम को अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ को पार कर लिया है। 

#AsianGames2023#AsianGames#AsianGamesHangzhou,