खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में राज्यसभा से आप सांसद संजय सिंह के आवास पर छापा मारा है, ज्यसभा सांसद संजय सिंह ने खुद इसकी जानकारी दी. छापेमारी की शुरुआत सुबह सात बजे से हुई. संजय सिंह के अलावा उनके स्टाफ सदस्यों और उनसे जुड़े कुछ अन्य लोगों के यहां भी ईडी अधिकारियों ने पूछताछ की है. आप का कहना है कि ये कार्रवाई बदले की भावना से की जा रही है. साल 2021-22 की नई शराब नीति लागू होने के बाद कई गड़बड़ियों की शिकायतें मिली थीँ। एमएचए के डायरेक्टर ने सीबीआई से शराब घोटाले की जांच कराने का आदेश दिया था। जिसके बाद एलजी विनय कुमार सक्सेना को एक लेटर भेजा गया। जिसमें गड़बड़ियों का जिक्र था। इसके बाद एलजी ने जांच की मंजूरी दी और नई शराब नीति की जांच शुरू हो गई। पहले दिल्ली मुख्य सचिव ने भी इस मामले पर शिकायत की थी। दरअसल, दिल्ली में शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने के लिए 2021-22 में शराब नीति लेकर आई गई. आरोप है कि इस नीति ने गुटबंदी को बढ़ावा देते हुए कुछ शराब व्यापारियों को लाभ पहुंचाया. सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है और फिलहाल इस नीति को रद्द कर दिया गया है. 

#DelhiLiquorPolicyCase#ExciseScam#SanjaySingh#EDRaidonSanjaySingh,