(बॉलीवुड डेस्क): ‘चंद्रमुखी 2’ को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है. बता दें कि ये फिल्म, रजनीकांत की 2005 की ब्लॉकबस्टर फिल्म चंद्रमुखी की अगली कड़ी है, फिल्म में कंगना ने मुख्य किरदार निभाया है.  कंगना रनौत की  फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 8.25 करोड़ रुपए की ठीक-ठाक ओपनिंग की थी। ‘चंद्रमुखी 2’ बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक परफॉर्म कर रही है. हालांकि मंगलवार को फिल्म की कमाई घट गई. ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘चंद्रमुखी 2’ ने अपनी रिलीज के छठे दिन यानी मंगलवार को महज 2 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसके बाद ‘चंद्रमुखी 2’ की 6 दिनों की कुल कमाई अब 31 करोड़ रुपये हो गई है. चंद्रमुखी 2’ को फिल्म क्रिटिक्स और लोगों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। पी वासु द्वारा निर्देशित फिल्म को कथित तौर पर 50-60 करोड़ रुपए के भारी बजट के आसपास बनाया गया है। कंगना ने भी फिल्म के प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन अब लग रहा है कि फैंस को फिल्म ज्यादा पसंद नहीं आई।

#BollywoodNews#Chandramukhi2BoxOfficeCollection#Chandramukhi2#KanganaRanaut,