दिल्ली, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): दिपावली पर पटाखे फोड़ने का इंतजार कर रहे लोगों को झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने दिपावली से पहले एक अहम फैसला सुनाया है। जिसमें कोर्ट ने इस दिपावली भी दिल्ली-NCR में सभी प्रकार के पटाखों पर बैन जारी रखने का फैसला किया है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने हाल ही में राज्य में पटाखों के निर्माण, बिक्री और जमाखोरी पर बैन लगाया था। कोर्ट ने इससे पहले भी कहा था कि लोगों का स्वास्थ्य जरूरी है, न कि पटाखे जलाने। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि सरकार ने जो फैसला लिया है उसका कड़े तरीके से पालन होना चाहिए।
 

#Ban On Crackers#Firecrackers on Diwali Ban#Diwali,