(स्पोर्ट्स डेस्क) : एशियन गेम्स 2023 का रंगारंग आगाज हो गया हैं. इस ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन दल की अगुवाई की। एशियन गेम्स 2023 में भारत के 655 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. भारत के 655 खिलाड़ी 40 अलग-अलग स्पर्धाओं में चुनौती पेश करेंगे. ये एशियाई खेलों में देश का अबतक का सबसे बड़ा दल है. भारतीय खिलाड़ियों ने स्पर्धा के पहले ही दिन रविवार को इन खेलों में 4 पदक अपने नाम कर लिए हैं. स्मृति मंधाना की कप्तानी में खेल रही भारत की महिला क्रिकेट टीम ने गेम्स के फाइनल में एंट्री मार ली. स्मृति मंधाना की टीम ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 8 विकेट से रौंदा. इस तरह भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इन खेलों में कम से कम सिल्वर तो पक्का कर लिया है. एशियाई खेलों में क्रिकेट नौ साल बाद शामिल किया गया है। इससे पहले 2010 और 2014 के एशियाड में क्रिकेट शामिल था, लेकिन इन दोनों ही आयोजनों में भारत ने टीम नहीं उतारी, जिसके चलते 2018 के एशियाई खेलों से क्रिकेट को बाहर कर दिया गया। 

#AsianGames#AsianGames2023#TeamIndia##IndiaAtAG22,