(बॉलीवुड डेस्क): बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के फायर ब्रांड नेता राघव चड्ढा आज सात फेरों के बंधन में बंध जाएंगे. राघव और परिणीति की शादी उदयपुर के लीला पैलेस में हो रही है. राघव चड्डा और परिणिति चोपड़ा के विवाह के मद्देनजर होटल ताज लेक पैलेस और होटल लीला पैलेस को रोशनी से जगमग किया गया। राघव और परिणीति की शादी की बात करें तो शुरुआत दूल्हे की सेहराबंदी के साथ होगी। ये सेहराबंदी ताज लेक पैलेस में होने वाली है। इसके बाद दोपहर को 2 बजे बारात निकलेगी और शादी के लिए लीला पैलेस पहुंच जाएगी। जयमाला 3:30 बजे, 4 बजे तक फेरे और 6:30 बजे तक विदाई होने की उम्मीद है। फिर आज रात 8:30 बजे ही कपल अपना ग्रैंड रिसेप्शन रखने वाला है। बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई 13 मई, 2023 को नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई थी. इस रिंग सेरेमनी में राजनीति से सिनेमा जगत तक के कई दिग्गज शामिल हुए थे,

#RaghavChadha#ParineetiChopra#ParineetiRaghavWedding#BollywoodNews#PriyankaChopra,