देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): आज सोमवार को हरबंस कपूर मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वाधान में समान नागरिक संहिता विषय पर संभाषण प्रतियोगिता का आयोजन डी ए वी पीजी कॉलेज के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक सविता कपूर ,विशिष्ट अतिथि प्राचार्य कॉलेज डी ए वी पीजी कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर के आर जैन, पूर्व प्राचार्य ओपी कुलश्रेष्ठ, डॉक्टर अर्चना डिमरी असिस्टेंट प्रोफेसर कन्या गुरुकुल परिषद देहरादून, अमित कपूर ,अतुल कपूर, सुमित पांडे, संजय गुप्ता , सूरज बिष्ट आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हितेश कुमार सिंह एवं पूजा चौहान ने किया और निर्णायक मंडल में ऐ के ध्यानी, प्रो दलजीत ध्यानी, डॉ निधि गौर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रतियोगिता में डी ए वी पी जी  कॉलेज, दून ग्रुप का कॉलेज, आई टी एम कॉलेज, एस जी आर आर, एम के पी कन्या पाठशाला, गुरुकुल महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया ।

इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक सविता कपूर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनको नमन करते हुए कहा कि दीनदयाल ने जो एकात्म मानववाद का दर्शन दिया इस प्रकार की धारों को अपनाते हुए आज देश में समान नागरिक संहिता लागू किया जाना अनिवार्य हो गया है, विभिन्न धर्म की महिलाओं की विवाह, संपत्ति बटवारा, तलाक एवं गोद लेना आदि अधिकारियों को सुरक्षित करता है इसलिए इसे लागू किया जाना आवश्यक है और हमें पूर्ण विश्वास है उत्तराखंड राज्य पहला राज्य बनेगा जहां समान नागरिक संहिता कानून लागू होगा।

प्रतियोगिता में डीएवी पीजी कॉलेज की मेघा शर्मा ने प्रथम श्री गुरु राम राय के कारण सिंह को द्वितीय एवं  पीजी डीएवी पी जी कॉलेज की वैभवी चौहान को तृतीय पुरस्कार मिला ।

#Dehradunnews#Uttarakhandnews#Harbans Kapoor Memorial Trust ,