सीएम धामी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): एशियाई खेलों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 19 रनों से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है। वहीँ सीएम धामी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी हैं। सीएम धामी ने ट्वीट कर कहा की चीन में हो रहे एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट टीम ने स्वर्ण पदक जीत कर एक नया इतिहास रचने का कार्य किया है। हमें विश्वास है कि भविष्य में भी आप अपने उत्कृष्ट खेल कौशल से देश को गौरवान्वित करती रहेंगी। उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं !
#cmpushkarsinghdhami#pushkarsinghdhami#cmdhami#Dehradunnews#Uttarakhandnews #IndiaAtAG22#AsianGames2023#AsianGames#TeamIndia#BCCI,







