(स्पोर्ट्स डेस्क) : विश्व कप 2023 के 16वें मैच में  न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 149 रन से हरा दिया है। इस विशाल जीत के साथ ही कीवी टीम अंक तालिका में आठ अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 288 रन बनाए। इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 34.4 ओवर में 139 रन पर ही सिमट गई। चेन्नई में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान के  साथ 288 रन बनाए. इस दौरान विल यंग ने अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 64 गेंदों में 54 रन बनाए. यंग ने 3 छक्के और 4 चौके लगाए. कप्तान टॉम लाथम ने 74 गेंदों में 68 रन बनाए. उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए. फिलिप्स ने 71 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए. 

#WorldCup2023#ODIWorldCup#ICC#BCCI#NZvsAFG,