रामपुर/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): सपा नेता आजम खान, उनकी पत्नी तंंजीम फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को रामपुर कोर्ट ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में 7-7 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने तीनों नेताओं को जेल भेजे जाने के आदेश जारी कर दिए हैं। सात साल की सजा होने से जहां एक तरफ आज़म खान परिवार की राजनीति समाप्त होती दिख रही है, वहीं इससे समाजवादी पार्टी को भी भारी झटका लगा है। आजम खां के परिवार के खिलाफ दो जन्म प्रमाण पत्र का मामला भाजपा विधायक आकाश सक्सेना की ओर से दर्ज कराया गया था। इसमें आरोप था कि आजम खां ने बेटे के अलग-अलग जन्मतिथि से दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाए हैं। इसमें एक जन्म प्रमाण पत्र रामपुर नगर पालिका से बना है, जबकि दूसरा लखनऊ से बना है। इस मुकदमे में आजम खां के अलावा उनके बेटे अब्दुल्ला और पत्नी पूर्व सांसद डा. तजीन फात्मा भी नामजद हैं। फैसले के बाद आकाश सक्सेना ने कहा कि यह सत्य की जीत है, इन्हें अपने कर्मों की सजा मिली है.

#UPNews#Azamkhan#SP#,